जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब तय किया गया है कि राजस्‍थान में बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा।

आपको बता दें कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि प्रदेश में मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *