Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर में चोरी की वारदातें थम नहीं रही। खासतौर से बंद मकानों को चोर निशाना बना रहे हैं। इस बीच, नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बना लिया और गहने व नगदी ले गए।

पुष्‍करणा स्‍टेडियम के पीछे क्षेत्र की निवासी परिवादी अनुराधा पुरोहित पत्‍नी राजेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर उसके बंद मकान के ताले तोड कर सोने की चेन, अंगूठी, चूडियां, कान की मुरकिया, सोने का नेकलेस, चंद्रहार, चांदी के प्‍याले, सिक्‍के, 23 हजार रुपए आदि ले गए। मामले की जांच एएसआई भवानीदान को सौंपी गई है।

इसी तरह जंभेश्‍वर नगर निवासी चंद्रशेखर चूरा पुत्र कन्‍हैयालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर उसके मकान के ताले तोड कर 45 हजार रुपए नगद, सोने चांदी के आइटम चोरी कर ले गए।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *