
बबुरी/चंदौली । थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय भैंसही के छत पर लगे 12 सोलर पैनल में से एक पैनल को विद्यालय के अवकाश दिवस की रात्रि में हौसला बुलंद चोरों ने उड़ा दिया। वही जब इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान व विद्यालय की प्रधानाचार्या को हुआ तो विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा ने थाने में लिखित तहरीर दी । वही सूचना के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
बताते चलें कि बबुरी थाना अंतर्गत चोरों का आतंक इतना ज्यादा फैल गया है कि ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं। जहां एक तरफ स्थानीय पुलिस द्वारा रात भर गस्त किया जाता है , वहीं दूसरी तरफ चोरों द्वारा किसी न किसी गांव में चोरी का अंजाम भी दिया जा रहा है। इससे मालूम होता है कि हौसला बुलंद चोरों को पुलिस का दूर-दूर तक भय नहीं रहा । 3 दिन पूर्व बबुरी थाना अंतर्गत चंदाइत ग्राम सभा में आधी रात में सच्चिदानंद पांडेय के घर में छत के रास्ते प्रवेश करके चोर दो मोबाइल फोन व कुछ नगद राशि लेकर फरार हो गए। लेकिन पुलिस की तत्परता से चोर पकड़े गए। वही भुक्तभोगी द्वारा लिखित मुकदमा दर्ज कराने पर थानाध्यक्ष बबुरी ने चोरों को जेल भेज दिया।
