चंदौली / बबुरी। बबुरी थाने में नये थानाध्यक्ष के कार्यभार सम्भालते  ही चोरो ने सलामी देते हुए बिती रात एक चोरी को अंजाम दे दिया । विगत रात्रि को चंदाइत गांव में अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन के पिछले शटर का ताला तोड़कर कंप्यूटर कैमरा तीन वीआईपी कुर्सी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली।  बबुरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। 

         जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चंदाइत गांव में अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलईडी टीवी ,कैमरा,तीन वीआईपी, दो बैटरी, इन्वर्टर, कुर्सी,सहित अन्य सामान चोरी कर ली। वही गांव के लोगों ने सुबह टहलते वक्त शटर का ताला टूटा देखा तो ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान रामआसरे सिंह  ने बताया कि बबुरी थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

इस संबंध में बबुरी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत भवन चोरी की शिकायत की गई है। जिसमें रजिस्टर भी गायब है, इस मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *