Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर में वाहन चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। हर दिन हो रही चोरी की वारदातों से आमजन में भी रोष व्‍याप्‍त होने लगा है। विडंबना तो इस बात की है कि चोरी होने वाले वाहनों की संख्‍या के मुकाबले उनकी बरामदगी की संख्‍या बहुत ही कम है। आपको बता दें कि शहर में पीबीएम अस्‍पताल और कोठारी अस्‍पताल के आगे वाहन चोरी की घटनाएं सर्वाधिक हो रही है। ताजा दो वारदातें भी इन अस्‍पतालों के आगे हुई है।

पुलिस के अनुसार, अनूपगढ के विजयनगर निवासी कुलदीप सिंह सिख ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 29 सितम्‍बर को दोपहर करीब एक बजे कोठारी अस्‍पताल में डॉक्‍टर से मिलने गया था। वापस लौटा तो मेरी बाइक वहां नहीं मिली, उसे अज्ञात शख्‍स चोरी कर ले गया।

इसी तरह चूरू के तारानगर निवासी नंदू सिंह राजवी की बोलेरो गाडी पीबीएम अस्‍पताल की पार्किंग से चोरी हो गई। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिताजी को पीबीएम में भर्ती करवाकर जब वापस पार्किंग परिसर आया तो उसकी गाडी नहीं मिली।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *