बबुरी/चन्दौली। बबुरी पुलिस ने महज़ दो दिन पहले ही चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, इससे खौफ खाने के बजाय चोर आएदिन चोरी की घटना को अंंजाम दे रहे हैं । इसी क्रम में चोरों ने एक बार फिर बबुरी क्षेत्र में एक बड़ी चोरी को अंजाम दे डाला। ताज़ा मामला बबुरी थाना क्षेत्र के भागूपुर इलाके का है यहां बीती रात चोरों ने एक मकान से लाखों की जेवर और नगद रुपयों पर अपना हाथ साफ कर दिया। घर वालों को इसकी जानकारी रविवार की सुबह हुई।

            भुक्तभोगी रवि पाठक के अनुसार बीती रात दरवाजा बंद कर सभी सो गए थे । देर रात किसी समय घर में घुसे चोरों ने बाहर से कमरों का साकल लगा कर जमकर लूट मचाई । सुबह घरवालों के जागने पर घर का सारा सामान घर के बाहर मिला। खोज बिन पर पता चला कि गहने और नगद रुपया गायब है। भुक्तभोगी ने बताया कि चार से पांच लाख के गहने तथा नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। मामले में बबुरी पुलिस ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने का बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *