बबुरी । सकलडीहा क्षेत्र के कद्दावर नेता व विधानसभा सदस्य प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी को भाजपा का समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने पर लोगों ने कस्बा स्थित उनके आवास पर गाजे बाजे के साथ पहुंचकर उनके चाचा का माल्यार्पण कर सम्मान किया । 
              चंदौली जिले में चर्चित विधानसभा सीटों पर पिछले कई दिनों से लोगों की नजरें टिकी हुई थी । इसी बीच रविवार को भाजपा द्वारा प्रत्याशीयो की लिस्ट जारी किए जाने पर सकलडीहा विधानसभा सीट पर भाजपा के सूर्यमुनि  तिवारी को टिकट मिलने पर भाजपाजनों तथा उनके पैतृक गांव बबुरी में हर्ष की लहर फैल गई । लोगों ने  सूर्यमुनि तिवारी को शुभकामनाएं दी। सोमवार को उनके आवास पर पहुंचकर शुभचिंतकों ने उनके चाचा रामजी तिवारी को फूल मालाओं से लाद दिया तथा गाजे-बाजे के साथ कस्बे का भ्रमण करा कर हर्ष जताया । इस मौके पर जगदीश राय, तेज बहादुर सिंह, सुनील सिंह लादू, कौशल पति उपाध्याय, भरत तिवारी, नवीन सिंह, डॉ हृदय नारायण, महेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह, संतोष राय, शिव शंकर पटेल आदि मौजूद रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *