चंदौली । बबुरी कस्बे में गुरुवार को पहुंचे पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल ने कस्बा स्थित जीर्णोध्दारित पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया । इस मौके पर बबुरी थाने के पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया । इसके पश्चात उन्होंने नारियल फोड़कर चौकी में प्रवेश किया । उन्होंने नव उध्दारित पुलिस चौकी की साज सज्जा व व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रसंसा की । इस दौरान उन्होंने कहा कि कस्बे में पुलिस चौकी का निर्माण होने से फरियादियों को काफी सहूलियत होगी । कस्बे से संबंधित समस्याओं का निराकरण चौकी से ही आसानी से हो सकेगा , वही चौकी में पुलिसकर्मियों के आवास की व्यवस्था होने के कारण चौकी पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की उपस्थिति रहेगी । जिससे कस्बे में सुचारू रूप से गस्त होने से शांति व्यवस्था कायम रहने में सहयोग होगा । कस्बे से जुड़े फरियादियों की समस्याओं का निराकरण बिना थाने गए चौकी के माध्यम से भी हो सकेगा । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय व अनिल राय ,एडिशनल एसपी सुखराम भारती , थानाध्यक्ष अतुल कुमार, साहब गंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी सत्य नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *