रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ डेस्क
सीआरपीएफ ने दिलाया विश्वास, हम हैं आपके साथ
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 50वी वाहिनी द्वारा सराहनीय कदम उठाते हुए ग्राम एलार्माड्गु, बिराभट्टी व कोलाइगुड़ा में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मदद से लोगों में सीआरपीएफ के प्रति सम्मान व सहयोग की भावना को जागृत कर उन्हें विश्वास दिलाया गया कि सीआरपीएफ सदैव आपके साथ है।
इस कार्यक्रम की अगुवाई कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह (पी एम जी) व डाक्टर ऐके. राय, कफील अहमद (उप कमांडेंट) फिरोज (उप कमांडेंट 202 कोबरा बटा०) ऐ/50 वि वाहिनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गांव के लगभग 300 गरीब बुजुर्ग, महिलाएं पुरुष और बच्चो को पुस्तक, पेन्सिल, रबर, कटर, तौलिया, मच्छरदानी, साडी, चप्पल, छाता, सेनीटाइजर, डिस्पोजेबल , फेस मास्क आदि का वितरण किया गया। साथ ही उनके लिए दोपहर में खाना का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र से काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कैम्प का भी आयोजन दिया गया। जिसके अंतर्गत ग्रामीणों के स्वास्थ्य का चेकअप कर मुफ्त दवाई का वितरण किया गया।
जनकल्याण कार्यों से नक्सलप्रभावित गाँवो की जनता में सुरक्षा बालो के प्रति विश्वास एंव सुरक्षा की भावना में बढ़ोत्तरी हुयी है । जनता सुरक्षा बलो के साथ बातचीत कर अपनी समस्याओं का समाधान कर रही है। कार्यक्रम की शुरूआत में ग्रामीणों द्वारा उनकी समस्याओं को सुना गया तथा हर संभव समाधान का आश्वासन दिया गया।
