रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

शहाबगंज, चन्दौली।थाना क्षेत्र के परासी गांव में मानक के विपरीत मिट्टी खुदाई किये जाने में लिप्त दो पोकलेन मशीन को खनन विभाग के अधिकारियों ने सीज कर दिया।वहीं अवैध मिट्टी खनन में लिप्त तस्करों में हड़कम मच गया। पीडब्लूडी विभाग द्वारा रिंग रोड़ का निर्माण किया जा रहा है।वही रेलवे के द्वारा पटरी बिछाने का कार्य किया जा रहा है।जहां मिट्टी आपूर्ति का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है।मिट्टी खुदाई पोकलेन लगाकर परासी गांव से कराई जा रही।पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली की ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत खुदाई किया जा रहा है।सूचना पाकर थाना प्रभारी निरिक्षक व खनन अधिकारी अरविन्द यादव पहुंचे,जहां मानक से अधिक गहराई तक मिट्टी खुदाई की जा रही थी।वही रकबा से अधिक क्षेत्रफल में खनन हो रहा था।इस दौरान खनन कर रहे दो पोकलेन को सीज कर दिया।इस कार्यवाही से खनन करा रहे ठेकेदारों में हड़कम मच गया।खनन अधिकारी अरविन्द यादव ने कहां कि कई दिन से मानक के विपरीत खुदाई करने की सूचना मिल रही थी।निरिक्षण के दौरान शिकायत सही पाया गया।जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दो पोकलेन को सीज कर दिया गया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *