रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

12 जुलाई 2022 को हुए हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों को अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है गिरफ्तार, हत्यारों की गिरफ्तारी को थाने व एसपी दरबार का चक्कर काट रहा है पीड़ित परिवार

जनपद चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर शाहकुटी गांव निवासिनी मणिका देवी ने आज पुलिस लाइन में एएसपी विनय कुमार सिंह से मुलाकात कर आपबीती बताई। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि 12 जुलाई को उनके पुत्र सिद्धांत कुमार उर्फ शैलेश की हत्या करके फासी पर लटका दिया गया था। साजिशन हुए इस हत्याकांड में चार लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज है। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होने आरोप लगाया कि मुगलसराय के तत्कालीन कोतवाल बृजेशचंद्र तिवारी की कार्य प्रणाली के चलते मामला लंबे समय तक लटका रहा। 

         मणिका देवी ने बताया कि 12 जुलाई को सिद्धार्थ कुमार घर में बैठा हुआ था। इसी बीच दो युवक उसे बुलाने के लिए घर पर आए। बाद में पड़ोस के घर में सिद्धार्थ का शव फासी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। इस मामले में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले गुरजन सिंह, रामप्रकाश, सूर्य प्रकाश और गुड़िया के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद भी मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करना उचित नहीं समझा। बताया कि फिलहाल आरोपियों की ओर से रोजाना जान से मारने की धमकी मिल रही है। लोग बराबर मामले में सुलह करने का दबाव बना रहे है। बताया कि न्याय की गुहार लगाने के लिए उन्होने कई बार कोतवाली और सीओ कार्यालय का चक्कर काटा। परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और ना ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। ऐसे में उन्होने एएसपी से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस घटना के मामले में जल्द खुलासा कर देगी।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *