रिपोर्ट : अजीत पाठक

बबुरी चंदौली । देश भर में गुरूवार को प्रधानमंत्री के आह्वान पर अन्न महोत्सव मनाया गया । इसी क्रम में बबुरी क्षेत्र के विभिन्न गांवो में भी लोगों के बीच अनाज दिया गया । बबुरी कस्बे के एक हाल मे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ । दोपहर में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंसिंग का प्रसारित हो रहा संबोधन कार्यक्रम भी देखा । इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बसंत गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं और खाद्यान्न सामग्रियों को हर व्यक्ति तक बेहतर ढंग से पहुंचाने का कार्य किया गया है । वर्तमान सरकार ने आधार कार्ड के माध्यम से सभी कार्ड धारकों को सही मात्रा में और सही मूल्य खाद्यान्न उपलब्ध कराया । इस मौके पर पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, एडीओ पंचायत ब्रजेश कुमार सिंह, आनन्द सिंह, गोपाल जायसवाल,  राजेश जायसवाल,  महेन्द्र सेठ, गगन सिंह, शम्भु नाथ आदि मौजूद रहे ।  

           वहीं क्षेत्र के खरीद गांव मे भी प्रधाानमंत्री अन्न महोत्सव मनाया गया । ग्राम प्रधान खरीद सत्येंद्र भारती कोटेदार चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में राशन का वितरण हुआ । इस दौरान प्रधानमंत्री का दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा संबोधन कार्यक्रम भी ग्रामीणों को दिखाया गया । इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलावती देवी ,जोगेंद्र दुबे , जोगी तिवारी आदि मौजूद रहे।  

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *