जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में सर्दी का अहसास बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्‍म होने से अगले कुछ दिनों में उत्‍तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगेगी। इसके साथ ही सर्दी का असर भी बढ़ जाएगा।

बहरहाल, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है। शाम ढलने के साथ ही सर्द अहसास होने लगता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

माउंट आबू : 12

सिरोही : 13. 6

सीकर : 14. 0

फतेहपुर : 15. 9

जालोर : 16. 3

धौलपुर : 16. 8

अलवर : 17. 0

श्रीगंगानगर : 18. 7

चूरू : 18. 3

पिलानी : 18. 2

जोधपुर : 18. 5

अजमेर : 18. 4

चित्तौड़गढ़ : 18. 7

कोटा : 19. 0

जयपुर : 19. 8

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *