चंदौली । बबुरी थाना क्षेत्र के भगतपुरा ग्राम सभा मे नदी किनारे खेतों में काम कर रहे किसान उस समय कर चौक पड़े जब दर्जनों कुत्ते एक ही दिशा में भौंकते हुए तेज रफ्तार से भागे जा रहे थे । किसानों ने कुत्तों के पीछे जा कर जब मामले को समझने की कोशिश की तो पता चला कि चकिया क्षेत्र के जंगल से भटक कर आया एक हिरण नदी के किनारे कुत्तों के बीच फस गया था । कुत्ते हिरण पर बुरी तरह से हमलावर थे । एक निरीह जानवर को नोच खाने पर अमादा कुत्तों में जान बचाने की जद्दोजहद करते देख किसानों को दया आ गयी। किसान किसी तरह कुत्तों के चंगुल से हिरण को बचा कर घर लाए तथा वन विभाग के कर्मचारियों को हिरण मिलने की सूचना दी । सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी हिरन को अपने वाहन से चकिया जंगल ले आए ।
