रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

आक्रोशित रेल कर्मचारियों ने एक घंटा रोका काम ,सीनियर डीएमई के आश्वासन पर हुआ काम शुरु

डीडीयू नगर। स्थानीय रेल मंडल के सिक लाइन स्थित बैगन केयर सेंटर में मंगलवार को कार्य के दौरान लाइन जाने से किरान का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने से 23 वर्षीय टेक्नीशियन मशीन में दब गया। रेल कर्मचारी को मशीन में फंसता देख कर मौजूद कर्मचारी शोर मचाते हुए उसे किसी तरह से बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर देख कर रेल कर्मचारी आक्रोशित हो कर काम रोक कर हंगामा करने लगे। आनन-फानन में रेल कर्मचारियों ने घायल टेक्नीशियन को लोको अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब बैगन केयर सेंटर में कार्य किया जा रहा था। तभी अचानक शेड की विद्युत कट गई। लाइन कटते ही किरान का ब्रेक फेल हो गया ।कार्य कर रहे टेक्नीशियन अमरदीप मशीन में फंस गया।उसे फंसता देख कर रेल कर्मचारी शोर मचाते हुए उसे बाहर निकाल कर लिटा दिया। उसकी हालत गंभीर देख कर रेल कर्मचारी आक्रोशित हो गए। बैगन केयर सेंटर में चल रहे कार्य को बंद कर हंगामा करने लगे। इसी बीच ईसीआरकेयू शाखा नंबर 1के शाखा मंत्री श्री राम सिंह मौके पर पहुंचकर तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी ।सूचना मिलते ही सीनियर डीएमई गौरव कुमार मौके पर पहुंच गए। तभी आक्रोशित शाखा मंत्री के साथ रेल कर्मचारी उन्हें घेर लिया। शाखा मंत्री ने कहा कि किरान काफी पुराना हो चुका है‌। मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। यहां मेन पावर की कमी है। पुराने मशीनों से ही अधिकारियों द्वारा काम लिया जा रहा है। कार्यस्थल पर काफी स्क्रिप्ट पड़े हैं‌ जिन्हें हटाया नहीं जा रहा है। कार्य के दौरान रेल कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेल कर्मचारियों की बातों को ध्यान में रखते हुए सीनियर डीएमई गौरव कुमार ने कहा कि डीपो इंचार्ज के साथ बैठक कर शीघ्र ही इस समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। स्क्रिप्ट को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। तब जाकर रेल कर्मचारी पुनः काम पर लौटे। इस दौरान करीब एक घंटा काम बंद रहा। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *