रिपोर्ट : तौसीफ़ खान

सेवराई। सेवराई तहसील के लेखपालों द्वारा अवैध धन उगाही और बेवजह कागजी कार्रवाई के नाम पर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मामले में कई बार कुछ लेखपालों पर औपचारिक कार्रवाई भी हुई लेकिन बावजूद इसके लेखपाल अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव उसियां के लेखपाल प्रभाकर पांडेय बहुत चर्चित लेखपालों में शुमार हैं। उसिया गांव निवासी तूफैल खान द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में जांच उपरांत लेखपाल प्रभाकर पांडेय को उसिया गांव से हटाकर क्षेत्र के सबसे छोटे गांव मगरखाई कि जिम्मा सौंपा गया है वहीं उनकी जगह पर नागेंद्र प्रताप को उसिया गांव का कार्यभार मिला है।इस बाबत एसडीएम सेवराई राजेश चौरसिया ने बताया कि लेखपाल प्रभाकर पांडेय का स्थानांतरण मगरखाई गांव के लिए कर दिया गया है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *