चंदौली |  चकिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा जलालपुर के पास अनियंत्रित मैजिक की चपेट में आने से शिवम 13 वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गयी । घटना की जानकारी होते ही लोगों ने घटना की सूचना  स्थानीय पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई । 
        जानकारी के अनुसार जलालपुर के समीप शुभम (13 वर्ष) साइकिल लेकर सड़क के किनारे खड़ा था । तभी लठौरा के तरफ से आ रही मैजिक वाहन ने नियंत्रण खो दिया तथा शिवम को टक्कर मार दी । जिससे किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना होते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।  लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई । पुलिस ने मैजिक चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया । मृतक  चार बहनों के बाद अपने घर का एकमात्र पुत्र था । इकलौते बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *