वाराणसी । जिले के शिक्षकों को प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय शैक्षणिक समागम कार्यशाला में सम्मानित किया गया। परिषदीय स्कूलों के इन सभी शिक्षकों को स्कूल में पठन-पाठन को बेहतर बनाने, बच्चों को आसानी से सीखने हेतु विधा विकसित करनें तथा साथी शिक्षकों को अध्ययन सामग्री के साथ यथासंभव सहयोग प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया है। कार्यशाला में सांसद प्रयागराज के.सी.पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, माध्यमिक शिक्षा सचिव रविकांत शुक्ला, आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान प्राचार्य स्कंद शुक्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति में काशी विद्यापीठ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा की छवि अग्रवाल, प्राथमिक विद्यालय बिहारी के रविंद्र कुमार सिंह , सरिता राय, उषा सिंह, बड़ागांव के अरविंद सिंह आराजीलाइन से श्वेता राय तथा नगर क्षेत्र से माधुरी सिंह को सम्मानित किया गया ।
इन सभी शिक्षकों ने एक स्वर में बेसिक शिक्षा की बढ़ोतरी में हर संभव मदद करने की प्रतिबद्धता दोहराई बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *