
चंदौली । काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के प्रमोशन के लिए सरकारी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ प्रभात फेरी व झांकी निकाले जाने के लिए विभागीय निर्देश मिले हैं जिसके अनुपालन में जिले के नियामताबाद ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलीलपुर के बच्चों ने मनोहारी झांकी निकाल कर पूरे नगर का भ्रमण किया । झांकी में विभिन्न देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चे बरबस ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे कार्यक्रम की संयोजिका सफकात सिद्दीकी के नेतृत्व में निकली झांकी में बच्चे शिव पार्वती के रूप में सजे हुए थे ।
शिव बारात के रूप मे निकली झांकी मे विभिन्न स्वरूपों में विद्यालय की अलीना, शबनम, आस्था,पूर्णिमा, नम्रता, इल्मा, शिवानी, सना, रिया शर्मा, मनीषा खुशी, आँचल, महिरा, प्रिया, दिव्या, विनीता, जोया आदि सजी हुई थी । इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रीति उपाध्याय, ए आर पी डा० उमेश सिंह राजेन्द्र प्रसाद, राकिया बेगम, अनिता कुमारी, सरोज यादव ,प्रीति खरवार , दल जीत यादव, शफक सिद्दीकी , विकास चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे । 
