चन्दौली । जिले के पोस्टमार्टम हाउस पर बृजेश सिंह की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए इकट्ठा हुए सैयदराजा के वर्तमान विधायक सुशील सिंह के समर्थक व सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह के समर्थकों में मारपीट हो गई और दोनों समर्थक आमने-सामने आ गए ।   

       घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात बृजेश सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की सूचना मिलने के बाद सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पोस्टमार्टम हाउस पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे, इस दौरान सपा के पूर्व  सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों पक्ष के समर्थक आपस में भिड़ गए। मौके पर तैनात पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बहरहाल  मामला इस समय गरमाया हुआ है।
इस संबंध में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बताया कि मैं पोस्टमार्टम हाउस पर था लेकिन ऐसी कोई जानकारी नहीं है। हालाकि मुझे भी सुनने में आ रहा है कि समर्थकों की भिड़ंत हुई है। अभी तक यह नहीं पता चला है कि कौन किससे भिड़ा है ।
वही इस संबंध में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का कहना है कि मैं जब पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा तो वहां मौजूद जिला पंचायत सदस्य इंदल बाबा से वार्ता हो रही थी। इसी दौरान सुशील सिंह के समर्थक ने मेरे समर्थक को थप्पड़ मार दिया और दोंनो आपस में भीड़ गये लेकिन सभी को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है कोई ऐसी बात नहीं है ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *