[smartslider3 slider=”5″]
रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
बबुरी । मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर मंगलवार की दोपहर अशोक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया । रैली के दौरान बच्चे हाथ में मतदान जागरूकता को प्रेरित करने वाली तख्तियां लिए चल रहे थे । छात्र रैली में ‘ छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान ‘ के नारे लगाते हुए चल रहे थे । इस दौरान रैली का नेतृत्व कर रहे प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है, इसलिए हम सभी को इसका सार्थक प्रयोग अवश्य करना चाहिए । मतदान का प्रयोग करके हम एक स्वच्छ छवि के सरकार का चुनाव कर सकते हैं । इसलिए मतदान के महापर्व में हम सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है । रैली के दौरान बाँके बिहारी सिंह, शशिकला सिंह, बिजयी मौर्या आदि मौजूद रहे ।
[smartslider3 slider=”5″]
