Bikaner. Abhayindia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम में आज CUET में चयनित आरएसवी के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

आरएसवी के कोऑर्डिनेटर रविंद्र भटनागर ने माला पहना कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सीनियर विंग के विद्यार्थियों के साथ विद्यालय में कक्षा 11th व 12th के साथ CUET की कराई गई तैयारी तथा अपने अनुभवों को साझा किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी तथा देश के विख्यात कॉलेजों में प्रवेश पाने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता थी। कॉमर्स विंग के एचओडी डॉ पुनीत चोपड़ा ने विद्यार्थियों का परिचय करवाया।

कार्यक्रम में हिमांशु विजय, नीतीश कुमार आदि ने भी भाग लेकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। रविंद्र भटनागर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उनकी सफलता से प्रेरणा प्राप्त कर वर्तमान में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी प्रेरित होने के लिए कहा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए ऋतु शर्मा ने बताया कि विद्यालय में गत वर्षों से निरंतर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *