रिपोर्ट : श्री प्रकाश
बबुरी चंदौली । कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमीक्रोम के बढ़ते मामलो को देखते हुए सरकार पंद्रह से अट्ठारह वर्ष के किशोरों के वैक्सीनेशन पर भी जोर दे रही है । इसके अनुपालन में जिले में अनेक स्थानो पर कैम्प लगा कर वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है ।
इसी क्रम में स्थानीय अशोक इण्टर कालेज मे भी कैम्प लगा कर गुरूवार को टीकाकरण किया गया । गुरूवार को कालेज परिसर में टीकाकरण कार्यक्रम मे विद्यालय के चार सौ छात्र छात्राओं को कोविड का टीका लगाया गया । इस मौके पर प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह, वीरेन्द्र कुमार सिंह, बाके बिहारी सिंह, बिजय मौर्य आदी मौजूद रहे ।
