रिपोर्ट : अजीत पाठक
बबुरी चन्दौली । स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर गुरुवार की सुबह समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया व पार्टी के जिला सचिव डॉक्टर आसाम हाशमी के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल जुलूस के साथ क्षेत्र के दर्जनों गांव में भ्रमण कर समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों को जागरूक किया। 
इस दौरान जिला सचिव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराध काफी बढ़ गया है। हत्या, लूट, बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं। आए दिन कमजोर व दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है। मैजूदा सरकार कुछ कर नहीं रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई अपने चरम पर है। गैस और डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। इस सरकार में महंगाई रोकने में असफल है । वही लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सुजीत कनौजिया ने कहा की प्रदेश की जनता इस तानाशाह भाजपा सरकार से उब चुकी है। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनता बेहाल है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में रोजगार देने का दावा भी फेल है । देश व प्रदेश के अधिकांश युवा अपने घरों में बेरोजगार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार में सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है। साइकिल यात्रा में मुख्य रूप पूर्व प्रधान दिनेश जायसवाल, शमशेर सिद्दकी , यूजन सभा जिला सचिव अरविंद यादव,अतुल जायसवाल, जाहिर अंसारी ,सुनील बियार,शशांक यादव,अजय यादव, मुरारी बियार,चुलबुल यादव,शिवम गोंड, उधम, आदेश शर्मा, इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
