जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज अगले दो-तीन दिन में काफी बदला हुआ नजर आएगा। असल में, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी से अगले 48 घंटों के बाद सर्दी बढ़ जाएगी। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।

बहरहाल, बीते 24 घंटे में मौसम आमतौर पर शुष्‍क रहा। सिरोही और सीकर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

इधर, मौसम के मिजाज में आ रहे बदलाव के चलते अब बाजार भी गर्म कपड़ों की दुकानों से सजना शुरू हो रहा है। दुकानदारों ने बताया कि दीपावली के बाद विंटर कलेक्‍शन निकाल रहे हैं। इस बार गर्म कपड़ों की कई नई वैरायटी आई है। लोग कोट, जर्सी, स्वेटर व अन्य ऊनी वस्त्र पसंद कर खरीद रहे हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *