
बबुरी/ चंदौली । सामाजिक संस्था श्री सेवा न्यास के पृथ्वी श्रृंगार कार्यक्रम के तहत बबुरी थाना परिसर में चंदन के पेड़ का वृक्षारोपण किया गया। जनपद के समस्त थानों मे वृक्षारोपण के प्रस्तावित कार्यक्रम में बबुरी थाना परिसर जनपद चंदौली का पहला थाना परिसर हुआ जिसमें चंदन के पेड़ को रोपित किया गया।

न्यास द्वारा संचालित पृथ्वी श्रृंगार कार्यक्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती मठ के महंत पूज्य मंगलम दीपक जी ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि सभी मनुष्यों को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए । इसके साथ ही वृक्षों को लगाना ही काफी नहीं है बल्कि उनकी पूरी तरह देखभाल भी की जानी चाहिए । हमारे इस कार्यक्रम के तहत जनपद चंदौली के सभी थानो पर एक चंदन का वृक्ष लगाना लक्ष्य है । इस मौके पर थाना प्रभारी सतेन्द्र् विक्रम सिंह ने कहा की न्यास द्वारा चलाए जा रहे अभियान से सभी लोगो को जुडने की जरूरत है । पर्यावरण की रक्षा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वृक्षारोपण एक आवश्यक कार्य है । इसमे सभी लोगो को बढ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ।
