रिपोर्ट : तौसीफ़ खान

नारायणपुर : नरहीं थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव  में एक युवक की उसके घर से बुलाकर बाहर निकाल 4 लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दिया। घटना गुरुवार रात 12 बजे की है। बलिया पुलिस ने इस घटना में शामिल गांव के ही 4 नामजद आरोपियों में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है और आगे की आवश्यक  कार्रवाई करने की बात कह रही है।

नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नरायनपुर गांव के मंगल यादव को उनके गांव के ही रामाशीष राजभर और उनके लड़के विनोद राजभर ने मृतक मंगल यादव को उनके घर से बुलाकर ले अपने घर ले गए, जहां ले जाकर मृतक मंगल यादव को बांध कर मारपीट कर उसकी हत्या करने के बाद शव को  घर के पीछे मिडिल स्कूल की झाड़ियों में फेंक दिया। मृतक के परिजन अर्जुन यादव ने बताया कि गांव के रामाशीष राजभर और उनके लड़के विनोद राजभर ने मेरे चचेरे भाई मंगल यादव को बहला फुसला कर ले गए और बांध कर मारपीट किया और हत्या कर अपने घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। गांव के ही किसी ने मुझे फोन किया कि उसके साथ कुछ हुआ है। जब मैं पता करने रामाशीष के घर गया तो उसने दरवाजा रोक दिया और मुझे घर मे जाने नहीं दिया। पुलिस को जब इसकी सूचना दिया तो पुलिस मुझे लेकर रामाशीष का घर खुलवाया, लेकिन चेक किया तो कुछ भी नहीं मिला। जब स्कूल में चेक किया तो वहां लाश पड़ी थी।पुलिस क्षेत्राधिकारी जगवीर सिंह ने कहा कि थाना नरही के ग्राम नारायणपुर  में वहां के रहने वाले बैजनाथ की ओर से एक लिखित तहरीर मिली है, जिसमें उन्होंने अपने लड़के मंगल यादव को उन्हीं के गांव के 4 लोगों द्वारा अपने घर में बुलाकर मार पीट कर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाने की पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर चाकू बरामद कर लिया है और नामजद चार में से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *