
बबुरी/चंदौली । खीरा बेचने वाले से लेकर हीरा बेचने वाले तक सभी व्यापारी है । व्यापारियों का सहयोग और साथ संगठन को मिले तभी संगठन का उद्देश्य पूर्ण होगा । उक्त बातें स्थानीय कस्बे में व्यापार मण्डल गठन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक साधना सिंह ने कहीं । 
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने श्यामा प्रसाद मिश्रा के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि बबुरी बाजार हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण बाजार है ,मुझे विधायक बनाने में इस बाजार के व्यापारियों का आशीर्वाद बहुत महत्वपूर्ण रहा है। मैं विधायक भले ही हूं लेकिन मुझे व्यापारी नेता के रूप में जाना जाता है , व्यापारियों ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया है । कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ो व्यापारियों ने सर्व सम्मति से व्यापार मण्डल बबुरी इकाई का अध्यक्ष शशि प्रकाश गाँधी को तथा महामंत्री भैयालाल केशरी को मनोनीत किया गया । इस अवसर पर राज कुमार गुप्ता, संतोष जायसवाल , कैलाश केशरी , बसंत गुप्ता, श्री प्रकाश सोनिया, महेन्द्र सेठ, हीरा लाल मौर्य, सिहाल मोदनवाल, अजय मोदनवाल, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे ।
