Bikaner. Abhayindia.com मारवाड़ हॉस्पिटल में AIIMS DELHI से प्रशिक्षित कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मानवेन्द्र सिंह तंवर ने अपनी नियमित सेवाएँ शुरू कर दी है। डॉ. मानवेन्द्र सिंह तंवर ने बताया की आजकल कैंसर की समस्या काफी गंभीर होती जा रही हैं। कैंसर रोग के प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता हैं, ताकि कैंसर का इलाज उसके शुरुआत होने पर ही खत्म किया जा सके।

मारवाड़ हॉस्पिटल के प्रबंधक अनिल जुनेजा ने बताया कि डॉ. मानवेन्द्र की सेवाएं सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी एवं समय समय पर कैंसर जागरूकता शिविर भी लगाए जायेंगे। अब मारवाड़ हॉस्पिटल में कैंसर रोग विशेषज्ञ सिर व गले का कैंसर, फेफड़े (Lungs) एवं Breast का कैंसर, प्रोस्टेड एवं स्त्री रोग से संबंधित कैंसर, सारकोमा (Sarcoma) का इलाज रियायती दरों पर किया जायेगा।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *