
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली थाना अंतर्गत रौना गांव के समीप गंगा नदी में लगभग 35 वर्षीय एक युवक का उतराया हुआ शव देख कर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तथा शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई ।
शनिवार को रौना गांव के पास गंगा नदी में एक लाल शर्ट पहने व्यक्ति की लाश बहती देख आसपास के ग्रामीण शोर मचाने लगे । देखते ही देखते उस स्थान पर लोगों को भारी भीड़ लग गयी । इसी बीच इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाते हुए अपने कब्जे में लिया और शिनाख्त करने की काफी कोशिश की । मगर समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
