
बबुरी में हुआ सदर तहसील के पदाधिकारियों का गठन । अजीत प्रताप सिंह, चन्दन सिंह एवं अवनीश तिवारी उपाध्यक्ष तथा सुजीत कुमार महामंत्री एवं मुकेश जायसवाल व आकाश वर्मा मंत्री मनोनीत
बबुरी/चंंदौली । बुधवार की दोपहर स्थानीय कस्बा स्थित एक मीटिंग हाल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाध्यक्ष चंदौली, दर्जनो पत्रकार तथा वरिष्ठ संरक्षक मंडल की उपस्थिति में सदर तहसील इकाई का गठन किया गया ।

बुधवार को आहूत बैठक मे जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह की अध्यक्षता में चंदौली जिले के सदर तहसील के दर्जनों पत्रकार बैठक में सम्मिलित हुए । बैठक के दौरान संगठन की मजबूती सम्बंधित चर्चा करते हुए सदर तहसील इकाई के गठन का प्रस्ताव रखा गया , जिसपर सर्व सम्मति से इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया । बैठक में पत्रकारों ने सदर अध्यक्ष के पद पर पत्रकार सत्य प्रकाश ‘सत्या’ को चयनित किया । वहीं उपाध्यक्ष क्रमशः अजीत प्रताप सिंह, चन्दन सिंह एवं अवनीश तिवारी को बनाया गया। महामंत्री के पद पर सुजीत कुमार तथा मंत्री पद पर मुकेश जायसवाल व आकाश वर्मा का चयन किया गया । मीडिया प्रभारी संजीव पाठक को बनाया गया ।
इस मौके पर आलोक सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, दिलीप मौर्य, कालिदास त्रिपाठी, जयशंकर तिवारी, अवनीश तिवारी, प्रभात कुमार, अजीत जायसवाल, अमित पाठक , रविशंकर मिश्रा, चंदन सिंह, अंजनी कुमार चौबे, रोहित वर्मा, राजन गुप्ता, अजीत पाठक , तौफीक खान आदि मौजूद रहे ।
