रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
चंदौली । बुधवार को नगर के सफाई कर्मियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकाला गया उसके पश्चात नगर पालिका कार्यालय के सामने सफाई कर्मी धरने पर बैठ गए । जहॉ कुछ देर बैठने के बाद नगर पालिका कार्यालय में मौजूद अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंपा।
सफाई कर्मियों की मांग है कि किसी भी प्रकार का एरियर संदाय करने के एवज में 10,000 या 10% की मांग की जा रही है तथा साप्ताहिक अवकाश के दिन ड्यूटी कराई जा रही है,भूतपूर्व कर्मचारियों का भुगतान बकाया रखा गया है । 25 अप्रैल दिन रविवार 2021 से आज तक परमानेंट संविदा को ठेकेदारी प्रथा में कार्यरत कर्मचारियों से लगातार प्रत्येक रविवार को काम लिया जा रहा है जो 25 अप्रैल से 1 अगस्त तक कुल 15 दिन ओवरटाइम वर्क कराया गया है । ओवरटाइम वर्क का संपूर्ण भुगतान कराया जाना जरूरी है। पीडीडीयू नगर को छोड़कर तत्काल प्रभाव से 8 अगस्त से रविवार की छुट्टी दिलाई जाए, हमारा एसीपी एरियर व डीए एरियर का भुगतान जो आज तक बकाया चल रहा है उसको तत्काल कराया जाए। सफाई कर्मचारियों को उनकी वर्दी, रेनकोट कोविड-19 थर्ड वेब को देखते हुए फेस कवर,मास्क व हैंड ग्लव्स तथा सैनिटाइजर व कोरोना किट उपलब्ध कराया जाए ताकि हम लोग सुरक्षित रह सकें। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से छक्कन सिंह,कलवारी देवी, बिंदु,राजू,लक्ष्मी देवी,अंजू, छोटेलाल,लक्खन,मोनू,भानु, राजकुमार आदि मौजूद रहे। इस बाबत नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कृष चंद्र ने बताया कि शासन से आने के बाद मई तक इन लोगों का एरियर,पुराना बकाया,बोनस, वेतन,पेंशन जो लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपया बांटा जा चुका है।
