• जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में धांधली के आरोप पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

चंदौली । क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में धांधली के आरोप के साथ आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर प्रदर्शन के लिए जुट रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश के क्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन का आह्वान किया है।  उन्होंने अपने लेटरपैड पर सूचना जारी करते हुए लिखा है कि समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार दिनांक 11 जुलाई 2021 को क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदेश के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन देंगे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत ग्राम पंचायत के अध्यक्ष / सदस्य भी भाग लेंगे। ब्लाक मुख्यालयों पर होने वाले प्रदर्शन में विधान सभा संगठन के पदाधिकारी / कार्यकर्ता ब्लाक संगठन, सेक्टर संगठन, बूथ संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे तथा सम्बन्धित ब्लाक के जिला संगठन / फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता अपने-अपने ब्लाकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। तदोपरांत ज्ञापन देंगे। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *