चंदौली । ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल चंदौली के प्रांगण में सीआरपीएफ के स्थापना दिवस की 83 वी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर राकेश कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक,  राम लखन राम कमांडेंट व ग्रुप केंद्र के अधिकारीयो व जवानों द्वारा कैंप परिसर मे शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया ।    

           उसके पश्चात क्वार्टर गार्ड पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने बल के 83 वीं वर्षगांठ पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित की । एवं बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की नींव मूलतः क्राउन एवं रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के नामों से 27 जुलाई 1939 को मध्यप्रदेश के नीमच में रखी गई थी।पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा क्रॉउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस बल के सीमित शुरुआत के उपरांत आज एक विशाल समृद्ध सशक्त व सक्षम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बनने की चर्चा की इसके अलावा अनुशासन कायम रखते हुए इमानदारी से ड्यूटी करने तथा राष्ट्रीय सेवा करने पर बल दिया । तदुपरांत परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *