रिपोर्ट : अशोक जायसवाल

चंदौली। क्षेत्र के मारकंडेय महाविद्यालय तारापुर के प्रांगण में रविवार को समाजवादी पार्टी के बूथ कमेटी की बैठक आहूत की गई। इसके मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव बुथ कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को लगकर एक-एक नाम जोड़ने बढवाने की जरूरत है। हम लोगों के पास सरकार बनाने के लिए यही हथियार बचा है।
कहां की भाजपा शासनकाल में किसान नौजवान मजदूर बर्बाद हो चुका है। आम जनता महंगाई से करा रही है। आम चुनाव में चीरहरण जैसे व्यवहार महिलाओं के साथ हो रहा है। बावजूद इसके कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसे अत्याचार जुर्म के खिलाफ आवाज बुलंद कर इसका पुरजोर विरोध करने की जरूरत है। इसके साथ ही कहा कि सपा शासनकाल में चलाए गए समस्त योजनाओं को भाजपा शासनकाल में बंद कर दिया गया है।लेकिन जैसे ही सपा की सरकार प्रदेश में बनती है। सभी योजनाओं को लागू कर दस हजार नौजवानों को रोजगार के साथ ही 300 यूनिट बिजली फ्री देने का काम किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बृज मोहन कुशवाहा, रविंद्र सिंह, निरंजन प्रधान,सारनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, धनंजय यादव, अतुल सिंह, अमित यादव, लक्ष्मण पासवान, जफर इमाम, अंशु तिवारी, अनिल चौहान ,मनोज प्रधान, अकरम मास्टर,उमाशंकर यादव, वीरेंद्र गुप्ता, संजय बारी,आबिद मास्टर,दशरथ यादव,राजकुमार पप्पू,गोपाल चौहान,छब्बी पासवान, लालदेव यादव, संतोष यादव, शीतल यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *