Source: बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी सिद्धीकुमारी का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा नेता महावीर रांका ने उनके टिकट पर पुनर्विचार करने की मांग की है। रांका ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि बीकानेर पूर्व से तीन बार से विधायक सिद्धि कुमारी को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। मैं अपने समर्थकों की भावना को समझते हुए पार्टी से इस टिकट पर पुनर्विचार करने की मांग करता हूं। रांका ने कहा कि पार्टी यदि हमारी बातों का संतोषजनक जवाब नहीं देती है तो सभी समर्थकों के साथ बैठकर आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। रांका ने कहा कि 25 अक्टूबर की शाम सार्दुल सिंह सर्किल से कोटगेट तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।
