रिपोर्ट :अशोक कुमार जायसवाल , चंदौली 

 चंदौली.  ।  मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शिवाला चौकी अंतर्गत शकुराबाद मोहम्मदपुर के एक खाली पड़े मकान में 30 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी अंकुर अग्रवाल, सीओ अनिरुद्ध सिंह समेत फोर्स मौके पर पहुंच घटना की बारीकी से छानबीन में जुट गई है। पूछताछ के बाद प्रथम दृष्टया हत्या की सुई मृतक के साथियों पर पहुंच रही है। परिजनो की माने तो रात 11 बजे के करीब दोस्तों ने फोन कर उसे बुलाया था, मृतक आटो चालक था।

      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शकुराबाद निवासी मोहम्मद अयूब के पुत्र कौशर उर्फ डब्बल का रक्तरंजित शव घर से कुछ दूरी पर स्थित खाली पड़े एक मकान में मिला। देर रात करीब  साढ़े बारह के बीच युवक की हत्या कर शव फेक दिया गया। शव पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंचे एसपी चंदौली ने बताया कि पूछताछ में घरवालों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ साथियों ने ही आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया है। कौशर रात में साथियों के साथ ही निकला था। परिजनो ने तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *