चंदौली। डीडीयू जंक्शन पर तैनात 49 वर्षीय आरपीएफ जवान बेचू सिंह की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। साथियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।गाजीपुर जनपद के मरदहपुर निवासी आरपीएफकर्मी बेचू सिंह पिछले आठ वर्षों से डीडीयू रेल मंडल में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी डीडीयू जंक्शन के डाउन यार्ड में थी। रविवार की सुबह शौच के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें जब तक लोको अस्पताल ले जाया जाता सांस थम गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आया गया। यहीं साथियों ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *