
चंदौली। रक्षाबंधन के त्यौहार पर पुलिस के जाम मुक्त सड़क का दावा रविवार को विफल होता दिखाई दिया । मुगलसराय नगर के रेलवे ओवरब्रिज से लेकर स्टेशन तक घंटो तक जाम लगा रहा । कुुछ दिन पहले पुलिस ने भारी व बड़े वाहनों को रोक कर राखी बांधने के लिए यात्रा करने वाली बहनों के सहूलियत के लिए सड़क को जाम मुक्त कराने का दावा किया था । पर रविवार की सुबह से ही नजारा कुछ और ही दिखा । जहां लोग 3 घंटे से जाम में तीखी धूप में बिलबिलाते रहे । वहीं पुलिस घंटों बाद सपा कार्यालय के बाहर आम जनता के साथ डंडा पीटते गालियां देते अभद्र तरीके से पेश आती रही । तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कि भयंकर जाम लगा हुआ है । उक्त नज़ारा पीडीडीयू नगर के रेलवे ओवरब्रिज का है जहां दोपहर के करीब 11 बजे से दोपहर के 3:00 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार पर इस कदर सड़क जाम ने पुलिस व यातायात प्रशासन का पोल खोल कर रख दिया । वैसे ये कोई नया मामला नही जब इस ब्रिज पर जाम की स्थिति है, करीब रोज ही ऐसा जाम देखने को मिलता है।
