रिपोर्ट : श्री प्रकाश

बबुरी चंदौली । क्षेत्र के गौरी गांव में साफ सफाई के अभाव में नालिया बुरी तरह बज बजा रही है जिस से आवागमन करना ग्रामीणों के लिए नारकीय हो चुका है इसको लेकर आखिरकार ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने दर्जनों की संख्या में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया ।
ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बावजूद अभी तक समस्याओं से निजात नहीं मिला । पिछले 5 सालों से गांव के नालों के निकास की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलजमाव से ग्रामीण परेशान है । दशा यह है कि बरसात के दिनों में यहां घुटनों तक पानी लग जाता है जिससे होकर निकलना ग्रामीणों के लिए दुशकर कार्य हो जाता है । ग्रामीणों ने बताया कि 5 साल पहले नालियों का निकास पूरब दिशा में तथा उत्तर दिशा में एक नाले मैं होता था । लेकिन कुछ साल पहले गांव के ही कुछ लोगों ने उन नालों को पाटकर अतिक्रमण कर लिया । जिससे जल निकासी की समस्या से ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ रहा है । बजबजती नाली के पानी के कारण ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर समाया हुआ है । बरसात के दिनों में पानी भरने की वजह से घरों में जहरीले जीव जंतुओं का आना स्वाभाविक हो जाता है । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि जल्दी से जल्दी नाली से निकास की व्यवस्था करा कर समस्या से निजात दिलाएं । विरोध प्रदर्शन करने वालों में जय प्रकाश तिवारी , रामलोचन विश्कर्मा , रामलाल पाल, सतीश कुमार पाल सुरेश मौर्य , सुरेश यादव , राकेश यादव, रामाशीष यादव , गुलाबी देवी, आभा पाल, बबिता तिवारी इत्यादि मौजूद रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *