रिपोर्ट : श्री प्रकाश
बबुरी चंदौली । स्थानीय कस्बा स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति पर शुक्रवार की दोपहर पहुंचे आर.एफ.सी. वाराणसी ने औचक निरीक्षण किया तथा धान की खरीद तथा खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली । इस दौरान उन्होंने समिति पर धान की खरीद को लेकर संतोष व्यक्त किया वही उन्होंने स्थानीय मिलों को धान का उठान करने के लिए सहकारी समिति के सचिव को सम्पर्क करने का निर्देश दिया । शुक्रवार की दोपहर क्षेत्रीय सहकारी समिति बबुरी पर पहुंचे आरएफसी वाराणसी राजीव मिश्रा ने समिति पर धान की खरीद का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने किसानों से बात करते हुए धान की खरीद तथा खाद की उपलब्धता की जानकारी ली । उन्होंने कहा कि सहकारी समिति पर धान की खरीद सुचारू रूप से हो रही है हालांकि खरीद का धान ज्यादा जमा हो गया है , सचिव को निर्देश दिया गया है कि स्टॉक में जमा धान को मिलो को भेजे जाएं ताकि दूसरे किसानों के धान खरीदी के लिए भंडार में पर्याप्त जगह बनी रहे ।
