रिपोर्ट : राजीव कुमार सिंह

वाराणसी । रक्तवीर समाजसेवी एवं अचूक संघर्ष के वाराणसी संवाददाता आशीष सिंह “गुड्डू”के निधन से वाराणसी के पत्रकारों को गहरा आघात लगा है ।वे किडनी की समस्या से ग्रसित थे जिनका इलाज डी एल डब्ल्यू स्थित निजी अस्पताल एपेक्स में सी सी यू में  चल रहा था ।
समतावादी परिवार में जन्में आशीष सिंह गुड्डू की पहचान  वाराणसी में  समानतावादी, समाजवादी विचारधारा के व्यक्तित्व के रूप में थी । वे वाराणसी स्थित मैदागिन के हरतीरथ (मृत्यंजय महादेव के  बगल में) के निवासी थें। इनके पिता जी बनारस बार के अध्यक्ष रह चुके थें।
इनके सहयोगी एवं अचूक संघर्ष के कार्यकारी संपादक विनय मौर्या ने बताया कि  आशीष सिंह “गुड्डू” आज से कुछ साल पहले बनारस के कबीरचौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल गए थे। जहां एक मरीज के परिजन को ब्लड के लिए परेशान होते देखा जब तक यह उसकी मदद करतें तब तक उसके मरीज की मौत हो गयी थी।
 इस  बात का  आशीष सिंह गुड्डू पर इतना गहरा असर पड़ा कि उन्होंने ने प्रण कर लिया कि रक्त की कमी से किसी मरीज को मरने नही दूंगा। तब से आशीष सिंह “गुड्डू” लगातार रक्तदान करते आ रहे थे,और स्वयं ही रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे थे। अब तक दर्जनों बार रक्तदान शिविर आयोजित कर चुके थे।उनका व्यवहार अत्यंत  मृदुल जिंदादिल और स्वभाव हँसमुख था ।
अभी कुछ दिन पहले पत्नी का जन्मदिन फेसबुक पर मनाते हुए बहुत खुश थे वे अपने पीछे पत्नी सहित दो मासूम बच्चों को छोड़ गए है।उनका मानना था कि लोग अपने लिए जिये तो क्या जियें बल्कि जिये उनके लिए जो किसी के काम आए । घटना की सूचना पर अमित कुमार सिंह संपादक, राजीव कुमार सिंह सह संपादक , अजीत कुमार सिंह,नीरज निर्भीक,सत्य प्रकाश “सत्या” संपादक राष्ट्र संदेश,भानू प्रताप, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, धनेश पटेल, वर्षा सिंह, नुरुल  होदा संपादक क्रिटिकल मिरर दिल्ली सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने दुःख प्रकट किया और परिवार को इस दुःख की घड़ी से उबरने की शक्ति के लिए  प्रार्थना किया ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *