चंदौली । बबुरी क्षेत्र के चंदाइत गांव स्थित सरस्वती ज्ञान निकेतन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों के बीच राखी मेंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने आकर्षक राखियां बना कर सभी का मन मोह लिया। कई बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए तिरंगे के रंगों में राखी में रंग भर कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।        

    कक्षा 2से कक्षा 8 तक बच्चों के लिए आयोजित राखी मेकिंग प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए  बतौर अतिथि रामभरोस बिंद( ग्राम प्रधान बुधवार, पांडेयपुर) ने कहा कि राखी का पर्व भारतवर्ष में वर्षों से मनाया जाता है। इस पर्व का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि राखी की डोर को देखकर मुगल सम्राट हुमायूं रानी कर्णावती की मदद के लिए चले आए थे। यह केवल त्योहार ही नहीं बल्कि स्वच्छ भावना से जुड़ा पर्व है, जो कच्चे डोर के जरिए भाई-बहन के प्रेम और विश्वास को हमेशा संजोकर रखता है। इस दिन जहां बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई भी बहन की रक्षा की शपथ लेते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि अखिलेश तिवारी ने कहा कि राखी मेंकिंग प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों ने न सिर्फ रचनात्मक हुनर को परिलक्षित किया है, बल्कि उनके कला में उनकी भावना भी साफ-साफ दिख रही है। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य अंजनी कुमार चौबे ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा बाहर आती है और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं।  प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रियांशु जायसवाल प्रथम ,संजना प्रजापति द्वितीय, व नैतिक मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉक्टर श्याम भजन ,डॉ दिलीप बियार , कपिल विश्वकर्मा, सत्यम जायसवाल, काजल जायसवाल अंजू, शबाना ,ज्योति सहित आदि अध्यापक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *