बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान युवा बोर्ड, युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में राजस्थान युवा महोत्सव का ब्लॉक स्तरीय आयोजन 31 जुलाई को सेठ भैरूदान चौपडा राउमावि गंगाशहर, बीकानेर में किया जायेगा।

इस महोत्सव में 15-29 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं द्वारा सामूहिक लोक नृत्य, लोक गायन, नाटक, शास्त्रीय एकल गायन, स्लोगन, चित्रकला शास्त्रीय नृत्य, कथक, भरतनाट्यम् ओडीसी सहित कुल 22 प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया जाएगा।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा ब्लॉक बीकानेर मनीषा अरोडा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 222 प्रतियोगियों ने पंजीकरण करवाया है। युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *