AIMIM chief Asaduddin Owaisi

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए कांग्रेस और भाजपा के अलावा अन्‍य पार्टियों की प्रत्‍याशी सूची भी जारी होने लगी है। इसी क्रम में एआईएमआईएम (AIMIM) सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने अपने तीन प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की है। आपको बतादें कि इससे पहले ओवैसी दो सीटों पर अपने प्रत्‍याशियों के नाम घोषित कर चुके हैं।

एआईएमआईएम ने जयपुर की हवामहल सीट से जमील खान, सीकर की फतेहपुर से जावेद अली खान और भरतपुर की कामां सीट से इमरान नवाब को प्रत्‍याशी घोषित किया है। ओवैसी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश की अन्‍य सीटों पर भी अपने प्रत्‍याशी खड़े करने के संकेत दिए।

ओवैसी ने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में उनकी पार्टी की अहमियत कम नहीं होगी। इंडिया गठबंधन धर्मनिरपेक्षता के चौधरियों का ‘एलीट क्लब’ है। इस क्लब में बड़े-बड़े लोग बैठते हैं। इसमें हम जैसे लोगों की जरूरत नहीं है और न ही हम इसमें शामिल होने का शौक रखते हैं। हम तो अपना काम करते रहेंगे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *