जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की विदाई की बेला अब नजदीक है। मौसम विभाग के अनुसार, दो अक्‍टूबर तक मानसून की प्रदेश से विदाई हो जाएगी। बीते चौबीस घंटे के दौरान कई जिलों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश दर्ज हुई है। वहीं, शुक्रवार को भी पूर्वी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के बीच परिसंचरण तंत्र एक्टिव हुआ है। यह तंत्र दो अक्‍टूबर तक एक्टिव रह सकता है। इस बीच, आज भरतपुर, कोटा और उदयपुर जिले में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *