रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
चंदौली । डीडीयू जंक्शन के यार्ड में डीजल कॉलोनी के समीप शुक्रवार की दोपहर में साढे बारह बजे ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के टेक्निशियन दहाड़ीलाल गोंड (57) की मौत हो गई। जीआरपी शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बता दे कि देवरिया के बलियबा थाना रामपुर कारखाना निवासी दहाड़ी लाल रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग में टेक्निशियन वन पद पर तैनात रहे। वह मानसनगर के रेलवे क्वार्टर संख्या 1681 में परिवार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार की रात नाइट ड्यूटी के निकले ड्यूटी पर नहीं पहुुंचे। शुक्रवार को दिन में 11 बजे डीजल कॉलोनी के सामने पोल संख्या 95 /1 और 96 /1 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। दहाड़ी लाल की मौत के बाद पत्नी ज्योति, बेटे संतोष , अमित का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
