चंदौली । ओपीटीजी विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाले ग्रुप डी कर्मचारियों ने तीन साल बाद तक ज्वाइनिग न कराए जाने के विरोध में छुब्ध होकर  डीआरएम बिल्डिंग के सामने धरने पर बैठ गए और डीआरएम से मिलने की मांग पर अड़े रहे ।    

          कर्मचारियों ने बताया कि एलडीसीई कोटा के तहत हम लोगों का गार्ड पद हेतु चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से विगत 3 साल पूर्व हो चुका है ,लेकिन हम लोगों की लाइन ट्रेनिंग एवं पोस्टिंग अब तक नहीं हुई है जिसके कारण हम लोगो को आर्थिक एवं मानसिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भारी संख्या में कर्मचारी डीआरएम बिल्डिंग पहुंच कर डीआरएम से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराना चाहा । लेकिन उन्हे  डीआरएम से नहीं मिलने दिया गया । जिससे छुब्ध होकर कर्मचारी डीआरएम बिल्डिंग के सामने जमीन पर बैठ गए और डीआरएम से मिलने की मांग पर अड़ गये । उन्होंने बताया कि 3 साल पूर्व लगभग 300 गार्डों की वैकेंसी आई थी । हमारे द्वारा फार्म भरकर परीक्षा भी दी गई , मगर कोरोना के चलते लगभग साल भर तक ट्रेनिंग नहीं हुई । फिर जब ट्रेनिंग चालू हुई तो हम लोग ट्रेनिंग पूर्ण कर चुके हैं । ट्रेनिंग के बाद लगभग 7 महीने बीत गए हैं , इसके बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला । केवल आश्वासन मिलता है कि काम चल रहा है । तीसरी बार हम यहां आ चुके हैं । अब हम  डीआरएम से इस विषय पर बात कर स्पष्ट आश्वासन लेकर ही जाएंगे। धरने मे मुख्य रुप से राहुल कुमार,अभिषेक कुमार रंजन,सुनील कुमार,जितेंद्र कुमार,मृत्युंजय कुमार, विक्रम पासवान,विनोद कुमार,चंदन कुमार,हेमंत कुमार आदि उपस्थित रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *