Bikaner Abhayindia.com हिन्दी एवं राजस्थानी के युवा रचनाकार पुनीत कुमार रंगा को पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी की ओर से विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी बाल विज्ञान पुरस्कार-2023-24 उनकी चर्चित पुस्तक ‘विज्ञान : आस-पास’ पर विज्ञान लेखन पर दिया जाएगा। यह जानकारी पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर के अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने दी।

पुनीत कुमार रंगा लम्बे समय से सृजनरत है। आपकी उक्त पुरस्कृत पुस्तक के अलावा राजस्थानी की चर्चित कृति ‘मुगत आभो’ और ‘लागी किण री निजर’ के साथ-साथ राजस्थानी बाल नाटक ‘मुगती’ आदि पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है। पुनीत कुमार रंगा सन 2002 से हिन्दी, राजस्थानी एवं अंग्रेजी भाषा में निरन्तर सृजनरत है। आपकी रचनाएं आउटलुक, इंडिया टूडे, टेंशन जैसी राष्ट्रीय स्तरीय पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही है।

पुनीत कुमार रंगा को पूर्व में नगर निगम बीकानेर से साहित्य सम्मान, अदबी उड़ान राष्ट्रीय साहित्य सम्मान, कागद युवा पुरस्कार, बीकाणा सृजन-सम्मान आदि भी मिल चुके हैं। अकादमी अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपए, मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह अगस्त माह के अन्तिम सप्ताह में होने वाले एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।

पुनीत कुमार रंगा को उक्त पुरस्कार अर्पित होने की घोषणा पर नगर के साहित्यकारों, साहित्य्रप्रेमियों एवं शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रंगा को बधाई प्रेषित की है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *