रिपोर्ट: अजीत पाठक

चंदौली । सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू बुधवार को जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर चर्चा किया। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए किए जाने वाले पहल व उनके सुझावों को सुना। साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी ग्रामीणों संग चिंतन मंथन किया। अंत में उन्होंने कड़ाके की ठंड को देखते हुए 100 से अधिक गरीब ग्रामीणों, वृद्धजनों व निराश्रित महिलाओं में कंबल वितरण किया।इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि प्रदेश में इस वक्त सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। सरकार की गलत नीतियों के अलावा बढ़ते भ्रष्टाचार, अत्याचार व अपराध से जनता व्यथित व दुखी है। सरकार से जनता को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन सरकार ने सुविधाएं और सहूलियत देने की बजाय जनता को पांच साल तक दर्द देने का काम किया। कहा कि कोविड-19 महामारी में जब जनता दाने-दाने को मोहताज थी तो सरकार व सरकार में बैठे लोग आमजन की मदद के लिए आगे नहीं आए। लेकिन आज विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता के लिए कई योजनाएं चलाने का दावा किया जा रहा है। कहा कि यह सबकुछ मात्र छलावा है, जो सरकार सत्ता हथियाने के लिए लाया गया है। कहा कि अबकी बार जनता को अपने वोट के अधिकार के सही इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहना होगा। उन तमाम लोगों को वोट के चोट से सत्ताहीन करना है जिन्होंने पूरे पांच साल तक असंवैधानिक व अपराधिक कृत्य करने वालों को संरक्षण देने का काम किया। कहा कि सपा जनकल्याण व विकास की बातें करती है। सत्ता में आने के बाद सरकार 300 यूनिट फ्री बिजली देगी। साथ ही सड़क, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं पहले की तरह बेहतर होंगी। बेपटरी हो चुकी यूपी की पुलिसिंग को भी दुरूस्त किया जाएगा।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *